पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
दीदारगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गुरुवार रात 8:56 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने देते हुए बताया है कि गुरुवार को दीदारगंज थाना अंतर्गत आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 60 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले में अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही ह