दावथ: परमेश्वपुर गांव से दावथ पुलिस ने फरार चल रहे एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Dawath, Rohtas | Jun 11, 2026 दावथ पुलिस ने परमेश्वरपुर गांव से फरार चल रहे शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा । गुरुवार 3:00 बजे थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजीयरा ने बताया कि थाना क्षेत्र परमेश्वरपुर गांव से बरसों से फरार चल रहे शराब तस्कर 25 वर्षीय कन्हैया कुमार को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।