बहरोड़: बहरोड में आपातकालीन कक्ष से इंजेक्शन चोरी, CCTV में कैद वारदात, पुलिस जांच में जुटी
Behror, Alwar | Apr 23, 2026 बहरोड़ कस्बे के बर्डोद स्थित राजकीय चिकित्सालय में गुरुवार को सुबह दस बजे चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल के आपातकालीन कक्ष से दो युवकों द्वारा “एविल कोंन्ट्रोमोल” नामक इंजेक्शन चोरी कर लिए गए। पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।