टीकमगढ़ जिले के मझगुवा गांव में जहरीले जीव के काटने से एक व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई। व्यक्ति का नाम मोनू बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति घर पर गाय भैंस के लिए चारा लगा रहा था, इसी दौरान उसे एक जहरीले जीव ने काट लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।