भदेसर: भदेसर में ग्राम रथ शिविर का समापन समारोह संपन्न, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, गर्मी से फीकी रही भीड़
सोमवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेसर उपखंड मुख्यालय स्थित स्कूल परिसर में ग्राम रथ शिविर का उपखंड स्तरीय समापन समारोह आयोजित हुआ कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए योजनाओं का प्रचार किया हालांकि भीषण गर्मी के चलते आमजन की भागीदारी अपेक्षा से कम रही ।