नवाबगंज: बारिश के बाद दौलतपुर सहित कई गांवों में बिजली गुल, भीषण गर्मी से लोग बेहाल
बाराबंकी में बीती रात हुई बारिश के बाद कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह तक भी कई क्षेत्रों में बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।बिजली न होने से घरों में पंखे और कूलर बंद पड़े रहे। वहीं पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।