सिरसागंज: हाईवे पर राजस्थानी राजपूताना होटल के पास सड़क हादसा, ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, दो युवक गंभीर घायल
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में शुक्रवार को हाईवे पर राजस्थानी राजपूताना होटल के समीप सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा भिड़ी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल युवकों की पहचान अलबाज पुत्र इस्लाम और राजू पुत्र असरजा निवासी ग्राम कमालपुर थाना पचदेवरा जिला हरदोई के रूप में हुई है।