कैराना: हरियाणा के युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में चार हमलावरों पर कैराना कोतवाली में केस दर्ज
Kairana, Shamli | Jul 20, 2024 हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली थाना क्षेत्र के गांव गढीबेसक निवासी गिलजा ने कोतवाली में केस दर्ज कराते हुए बताया कि एक दिन पूर्व वह अपने पुत्र सुहैल के साथ मवी में शादी समारोह में शामिल होने आया था। इस दौरान जब उसका पुत्र यमुना ब्रिज के निकट दुकान से कोल्डड्रिंक लेने गया था, तभी चार हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।