कैराना: हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा गया 3922 क्यूसेक पानी, कैराना में यमुना नदी का बढ़ेगा जलस्तर
Kairana, Shamli | Jul 20, 2024 पिछले दिनों से हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में सामान्य 352 क्यूसेक पानी नियमित छोड़ा जा रहा था। इसी के चलते कैराना में बहने वाली यमुना नदी का जलस्तर भी सामान्य चल रहा था। पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज पर शनिवार को पानी का दबाव बढ़ गया। इसी के चलते यमुना नदी में 3922 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे जलस्तर बढ़ेगा।