कैराना: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मोहल्ला आलखुर्द निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jul 20, 2024 गत 15 जुलाई को कैराना कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि एक युवक बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने बताया है कि घटना में शौकीन निवासी मोहल्ला आलखुर्द को गिरफ्तार कर लिया गया है।