कैराना: कांवड़ यात्रा को लेकर कैराना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हाइवे के कट किए गए बंद
Kairana, Shamli | Jul 20, 2024 कैराना में यमुना ब्रिज के निकट कांवड़ यात्रा को लेकर तटबंध के सामने वाले कट को बल्लियां लगवाकर बैरिकेडिंग कराई गई है तथा उसे बंद कराया गया है। इसके अलावा पंजीठ चौराहा व मन्नामाजरा के निकट के कट बंद कर दिए गए हैं। मकसद यही है कि शिवभक्त कांवड़िये आसानी के साथ अपने गंतव्यों की ओर प्रस्थान कर सके तथा हादसे की संभावना न रहे।