कैराना: गांव पावटीकलां से एक सप्ताह पूर्व लापता हुए छात्र का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
Kairana, Shamli | Jul 20, 2024 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव पावटीकलां निवासी नीरज शनिवार को स्थानीय कोतवाली में पहुंचा और बताया कि गत 13 जुलाई को उसका नाबालिग पुत्र विशाल कुमार घर से गांव में ही स्थित स्कूल के लिए गया था। इसके बाद से ही वह लापता है। इस संबंध में उनकी ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक भी उसके पुत्र का कोई सुराग में लग सका है।