शाहबाद: कोरी गांव में उधारी के ₹50 हजार मांगने पर महिला को मारी गोली, दोनों आरोपी गिरफ्तार
जिले के थाना मझिला क्षेत्र के कोरी गांव में शनिवार की रात 11 बजे उधारी के पैसे मांगने पर एक महिला के गोली मार दी गई। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, शिवानी (25), पत्नी दीपू, ने अपने गांव के उमेश और बृजेश को कुछ समय पहले ₹50,000 उधार दिए थे।