पालकोट: बघिमा शांतिपुर जीईएल गिरजाघर का 36वां संस्कार दिवस धूमधाम से मनाया गया
Palkot, Gumla | Apr 17, 2026 पालकोट प्रखंड के बघिमा शांतिपुर स्थित जीईएल गिरजाघर में 36वां संस्कार दिवस 17 अप्रैल दिन शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं और मंडली के विश्वासियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा के साथ हुई।