करनैलगंज: कटरा बाजार ब्लॉक में विधायक और ब्लाक प्रमुख समर्थकों के बीच पथराव-मारपीट, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
मंगलवार 3 बजे कटरा बाजार ब्लॉक मे GST कार्यक्रम के दौरान बड़ा बवाल हो गया। MLA बावन सिंह और ब्लॉक प्रमुख भवानी भीख शुक्ला के समर्थकों के बीच पथराव व मारपीट से अफरातफरी मच गई। घटना मे 6 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमे ब्लॉक प्रमुख का बेटा भी शामिल है।नारेबाजी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसा मे बदल गया। सूचना पर कई थानो की फोर्स व मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए है।