छतरपुर: पड़रिया ग्राम में बाबा साहब की मूर्ति स्थापना के लिए जगह चिन्हित करने की मांग, ओबीसी महासभा ने सौंपा ज्ञापन
छत्तरपुर के पड़रिया में ओबीसी महासभा के संभागीय प्रभारी गया प्रसाद पटेल ने पड़रिया ग्राम के निवासियों के साथ मिलकर प्रशासन को मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण पड़रिया ग्राम में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करना चाहते हैं। जिसकी उन्होंने मांग की है वही प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वासन मिला है।