झांसी: झांसी के 10 हजार परिवारों का जीवन स्तर सुधारने की सरकार की योजना, अति निर्धन परिवार किए चिह्नित
Jhansi, Jhansi | Mar 24, 2025 जिले की सभी ग्राम पंचायतों से 10 हजार अति निर्धन परिवार चिह्नित किए गए हैं, जिनका जीवन स्तर सुधारा जाएगा। गरीबी मुक्त योजना के तहत इन परिवारों को सभी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए सरकार की ओर से गरीबी मुक्त योजना शुरू की गई है।