झांसी: प्रेमनगर के महाराज सिंह नगर में बने मंदिर के पास झाड़ियों में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
Jhansi, Jhansi | Mar 24, 2025 झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराज सिंह नगर में बने माता मंदिर के पास झाड़ियां में अचानक आग लग गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। दरअसल सोमवार समय करीब 3:30 बजे महाराज सिंह नगर में बने एक मंदिर के पास बड़ी-बड़ी झाड़ियां में अचानक से आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।