झांसी: जिलाधिकारी ने जनपद में 25, 26 और 27 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया, अधिकारियों को दी जिम्मेदारी
Jhansi, Jhansi | Mar 24, 2025 जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विकास भवन सभागार में प्रदेश के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के आगामी 27 मार्च को 08 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनपद में कार्यक्रम होंगे।