झांसी: एक्सीडेंट में सेल्स मैनेजर की मौत, खाना खाकर बाइक से घर लौटते समय फायर स्टेशन के सामने डिवाइडर से टकराया
Jhansi, Jhansi | Mar 24, 2025 झांसी में सड़क हादसे में माईसेम सीमेंट कंपनी के सेल्स मैनेजर की मौत हो गई। वह रेस्टोरेंट में खाना खाकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद सेल्स मैनेजर का सिर डिवाइडर पर लगे बिजली पोल से जा टकराया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।।