गुना नगर: कुसमोदा में एक शोरूम के बाहर से ग्राहक की बाइक हुई चोरी, कैंट थाना में की गई शिकायत
गुना के कैंट थाना क्षेत्र के कुसमोदा में एक निजी शोरूम के बाहर से फरियादी अजय कुमार जैन निवासी चौधरी मोहल्ला की बाइक चोरी हो गई। अजय जैन ने शिकायत में पुलिस को बताया कि पत्नी के साथ शोरूम पर गए हुए थे। पार्किंग में रखी बाइक को अज्ञात चोर चुरा ले गया। कैंट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।