गुना नगर: गुना कलेक्टर ने ट्रेन मे हुई एक यात्री की हार्ट अटैक से मौत पर तत्काल की मदद, जिला अस्पताल से शव को भेजा पश्चिम बंगाल
गुना रेलवे स्टेशन पर कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन में अपने परिवार के साथ भीलवाड़ा राजस्थान से पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद जा रहे यात्री नारायण विश्वास की हार्ट अटैक से मौत हो गई, कलेक्टर अमनवीर सिंह बेस ने मदद करते हुए रेडक्रॉस सोसायटी से राशि उपलब्ध करा कर जिला अस्पताल गुना से मृतक नारायण विश्वास के शव और परिजनों को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद भेजा गया