गुना नगर: नगरीय क्षेत्र गुना में एसडीएम ने पटाखा दुकानों का निरीक्षण कर अवैध संचालित पाई गई एक पटाखा दुकान को किया सील
हरदा में हुए हादसे के बाद गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह के निर्देशन में गुना एसडीएम दिनेश सावले, सीएसपी श्वेता गुप्ता नायब तहसीलदार शुभम जैन ने शहरी क्षेत्र गुना में पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया, तलैया मोहल्ला के बृजेश राठौर की दुकान बिना लाइसेंस के संचालित पाई गई जिस पर से दुकान को सील किया गया उक्त दुकान के लाइसेंस की अवधी 31 दिसंबर 2023 को समाप्त हो चुकी हैं