गुना नगर: बिजली विभाग के गेट पर बिजली उपभोक्ता संगठन ने महंगी बिजली और निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन
गुना में बिजली विभाग के गेट पर बिजली उपभोक्ता संगठन ने महंगी बिजली और निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। संगठन के नरेंद्र भदोरिया ने कहा कि आज सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रीपेड मीटर लगाने की तैयारी में है, जिससे बिजली का रेट बढ़ेगा। पावर सेक्टर को आम जनता के पैसे से खड़ा किया है, जिसे सरकार बिजली एक्ट 2022 के तहत निजी हाथों में सौंप रही है।