बकानी: नसीराबाद गांव में प्रभारी मंत्री ने जनता के बीच पहुंचकर सुनी जन समस्याएं
बकानी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नसीराबाद में रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री ओटाराम देवासी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित समाधान के निर्देश दिए। नसीराबाद ग्राम पंचायत में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान मंत्री ओटाराम देवासी ने ग्रामीणों की