जगदलपुर: 11 से 13 जून के बीच नगरनार स्थित एनएमडीसी के संयंत्र में नष्ट किया जाएगा 2.23 टन गांजा
बस्तर पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में अवैध रूप से परिवहन और तस्करी करते हुए पकड़े गए 2.23 टन से अधिक गांजा और 65 नशीले सिरप को 11 से 13 जून के बीच नगरनार स्थित एनएमडीसी के संयंत्र में नष्ट किया जाएगा।