महोबा: कुलपहाड़ के गोविंदनगर मोहल्ले में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल, एसपी से न्याय की मांग
Mahoba, Mahoba | Jun 20, 2026 गोविंद नगर में मामूली बात को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता सुनीता ने दूसरे पक्ष पर मारपीट, घर में घुसकर गाली-गलौज और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।