बेनीपट्टी: भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने मेघवन पंचायत का लीडिंग टीम का किया गठन
शनिवार को मधुबनी जिला के बेनीपट्टी प्रखंड के मेघवन में भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया है। वहीं बैठक में जन संवाद अभियान के तहत मेघवन पंचायत का लीडिंग टीम का गठन किया गया है। जिसके नेतृत्वकर्ता धर्मदास पासवान को बनाया गया है। मौके पर मधुबनी जिला सचिव ध्रुब नारायण कर्ण,प्रखंड सचिव श्याम पंडित सहित भाकपा-माले नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।