बेनीपट्टी: कछड़ा गांव में भाजपा MLC घनश्याम ठाकुर ने नवनिर्मित पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन
बेनीपट्टी प्रखंड के बेतौना पंचायत के कछड़ा गांव में शनिवार को भाजपा एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान एमएलसी सहित सभी आगत अतिथियों को पाग, दोपट्टे व माल्यार्पण से सम्मानित किया गया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना मद से करीब ₹7.50 लाख की लागत से 500 फीट की दूरी में उक्त सड़क का निर्माण कराया गया है।