बड़हिया: लखीसराय जिले में एनएच 80 किनारे का हटेगा अतिक्रमण, जिला अधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को दिए निर्देश
शुक्रवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्षा में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार के अध्यक्षता में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक हुई.जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा अपराह्न 3:26 बजे प्रेस विज्ञप्ति द्वारा इसे लेकर जानकारी दी गई. बैठक में सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि NH किनारे के अतिक्रमण को समयबद्ध तरीके से हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें.