पंचकूला: वाल्मीकि सभा पिंजौर की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, संजू बने प्रधान व एडवोकेट और समाजसेवी विनोद गौरी बने उप प्रधान
वाल्मीकि सभा पिंजौर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें संजू को प्रधान व एडवोकेट और समाजसेवी विनोद गौरी को उप प्रधान बनाया गया। मीटिंग में सभा के आगामी कार्यक्रम और रणनीति पर चर्चा की गई। इसके अलावा परविंदर गौरी उर्फ़ रिम्पी को महासचिव, हरीश धारीवाल को कैशियर, सुनील कुमार को संयुक्त सचिव बनाया गया।