पंचकूला: भाजपा महिला मोर्चा ने पंचकूला सेक्टर 7 में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत भाजपा महिलाओं ने स्कूटी रैली निकाली।
मंगलवार के दिन जिला पंचकूला के भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने मिलकर मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनुराधा वर्मा के नेतृत्व में स्कूटी रैली निकाली। सेक्टर 7 पंचकूला से शुरू हुई स्कूटी रैली कई सेक्टरों से घूमते हुए निकाल गई थी। महिलाओं ने भाजपा पार्टी जिंदाबाद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।