पंचकूला: सेक्टर 6 पुलिस मुख्यालय में प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस महानिदेशक ने की बैठक
सेक्टर 6 पुलिस मुख्यालय में प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली को पहले से बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने प्रदेश भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से बैठक की। इस बैठक में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से निपटने तथा अपराध का सफाया करने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओ पर विस्तार से चर्चा की गई।