कटनी नगर: जिले में चुनाव के मतदाता जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम से अनुपस्थित रहने वाले 40 कर्मचारियों को भेजा गया कारण बताओ नोटिस
कटनी जिले में लोकसभा चुनाव के लिए 21 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित किए गए जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रममें अनुपस्थित रहने वाले 40 कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब तलब किया गया है। साथ ही स्पष्टीकरण का जवाब 27 मार्च को कलेक्ट्रेट में नोडल अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करने को कहा है|