महोबा: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हीट वेव के बचाव एवं गौवंश सुरक्षा की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित
Mahoba, Mahoba | Apr 29, 2026 डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में हीट वेव के बचाव एवं गौवंश सुरक्षा की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम द्वारा सभी अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था की तैयारी एवं कूल केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने एवं प्रतिदिन सभी व्यवस्थाओं का भ्रमण कर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।