हसनपुर: हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दूसरा हादसा रात लगभग 9:00 बजे झकड़ी अड्डे के पास हुआ। मोहल्ला लालबाग ऊंचा निवासी मोहम्मद जहीर के 40 वर्षीय पुत्र सलीम को एक तेज गति से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के कारण सलीम ने भी घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सलीम पेशे से चालक था। हादसे के बाद आरोपी चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।