नामकुम: सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुंचे, सीधे सीएम आवास रवाना
Namkum, Ranchi | Dec 3, 2025 दिल्ली से बुधवार शाम करीब छह बजे सीएम हेमंत सोरेन रांची एयरपोर्ट पहुंचे, जिसके बाद रांची एयरपोर्ट से सीधे सीएम आवास रवाना हो गए। सीएम हेमंत सोरेन के लगातार पांच दिन दिल्ली में रहने से राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं और अटकलें तेज हो गई थीं। सत्ता समीकरण में संभावित बदलाव से लेकर दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मुलाकात तक की कई अफवाहें फैलती रहीं।