धरहरा: तेज रफ्तार का कहर: जसीडीह-धरहरा मार्ग पर बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल
जसीडीह-धरहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।