धौलपुर: आरईसीएल फैक्ट्री में जगह-जगह किए गए बजरी स्टॉक के मामले में पुलिस ने थाना क्षेत्र से 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार को कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के द्वारा आरईसीएल फैक्ट्री में सुप्रीम कोर्ट से प्रतिबंधित चंबल बजरी का जगह-जगह स्टॉक किया था। कार्यवाही को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी हरिनारायण मीना ने बताया कि सोमवार को डीएसटी टीम प्रभारी दीनदयाल के द्वारा फैक्ट्री के अंदर भारी मात्रा में चंबल बजरी का स्टॉक किया था