धौलपुर: सागर पाड़ा मोहल्ले में अज्ञात कारण से मकान में लगी आग, घरेलू सामान के साथ नकदी भी जलकर हुई खाक
कोतवाली थाना इलाके में बुधवार सुबह अज्ञात कारण के आग लग गई। जिसके कारण घर में रखा समान जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी पुलिस ओर दमकल विभाग को दी गई। जिनके पहुंचने से पूर्व स्थानीय लोगो ने आग पर काबू पा लिया। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला हाजरा पति अंसार ने बताया कि बुधवार को अज्ञात कारण के मकान में आग लग गई थी। मकान में निकल रहे धुआं की जानकारी पड़ोसियों