धौलपुर: कलेक्ट्रेट पर चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग, लोगों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बाड़ी तहसील के ग्राम टोंटरी एवं पुरा मदारी में चारागाह भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दबंग लोगों ने चारागाह भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। ज्ञापन में बताया है कि ग्राम टोंटरी एवं पुरा मदारी की चारागाह भूमि पर टोंटरी, झंडे का पुरा और पुरा मदारी के कुछ दबंग लोगों ने कब्जा कर रख