करनाल: मतदान और मतगणना के दिन जिले में रहेगा ड्राई डे : जिला निर्वाचन अधिकारी #haryanaelections
Karnal, Karnal | Sep 24, 2024 उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के तहत जिला में पांच अक्तूबर शनिवार को मतदान के दिन तथा मंगलवार आठ अक्तूबर को मतगणना के दिन ड्राई-डे रहेगा। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सार्वजनिक व्यवस्था और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए इसे अनिवार्य किया है।