नदबई: गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर नदबई में 7 से 18 जून तक होंगे 11 सुखमनी साहिब पाठ का कार्यक्रम
शहीदों के सरताज, पंचम पातशाह धन धन साहिब श्री गुरु अर्जन देव महाराज जी के शहीदी दिवस को समर्पित नदबई स्थित गुरुद्वारा नानक दरबार में 7 जून से 18 जून तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति एवं संगत द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।