पीरो: बेलगाम ट्रक का कहर! मलौर के पास बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, हालत गंभीर
Piro, Bhojpur | Jun 10, 2026 मलौर गांव के समीप मंगलवार की देर रात करीब 11:00 बजे एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। उनकी पहचान बजरेया गांव निवासी विश्वनाथ यादव के पुत्र मंजय कुमार व महेंद्र सिंह के पुत्र हरेंद्र सिह है।