बालाघाट: कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में 500 दिनों से अधिक लंबित राजस्व शिकायतों की समीक्षा की
कलेक्टर मृणाल मीना ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग से संबंधित 500 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों की मंगलवार लगभग दोपहर 12 बजे विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं शिकायतकर्ताओं से सीधे चर्चा कर मामलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री मीना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का गंभी