रहटगांव: जिला पंचायत में जनसुनवाई: रहटगांव के लोगों ने की शिकायतें, सीईओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश
जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज 21 अप्रैल लगभग दोपहर 2:00 बजे आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में रहटगांव क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली जोसेफ जोनाथन ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।