जगदलपुर: नगरनार में ₹5000 का लालच देकर महिला समूह की 21 महिलाओं से ₹16,65,000 ठगी करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार
प्रार्थिया श्रीमति अमृता बाज नगरनार थाने ने लिखीत आवेदन प्रस्तुत कर एफ आई आर दर्ज कराई कि श्रीमति रश्मि नाग तथा श्रीमति पूर्णिमा सागर निवासी ग्राम माड़पाल दोनो मिलकर प्रार्थियां तथा गांव के अन्य महिला समुह के 21 महिलाओं को 5000-5000 हजार रूपये देने का लालच देकर बैंक से लोन निकलवा कर लोन का राशि स्वंय पटाने का झांसा देकर कुल 16,65,000/-रुपये ले लिये।