जगदलपुर: सिरहासार भवन में सम्पन्न हुई जोगी बिठाई की रस्म, विधायक किरण देव ने दी जानकारी
प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की शुरुआत के साथ, एक सदियों पुरानी और अनूठी परंपरा 'जोगी बिठाई' भी सम्पन्न हो गई है। यहां बड़े आमाबाल के रघुनाथ नाग जोगी बनकर नौ दिन की कठोर तपस्या पर बैठे। मंगलवार को सिरहासार में आयोजित जोगी बिठाई रस्म के अवसर पर जगदलपुर के विधायक श्री किरण देव, बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष श्री बलराम मांझी मौजूद रहे।