Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

न्याय की मांग को लेकर जारी आंदोलन के बीच आज अनशन पर चोथा दिन बैठे हो गया हैं समाजसेवी बंटी सराजी से विशेष बातचीत की। आखिर किन परिस्थितियों में उन्हें अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा? उनकी प्रमुख मांगें क्या हैं? प्रशासन से उन्हें क्या उम्मीद है? और आगे आंदोलन की क्या रणनीति रहेगी? देखिए यह Exclusive Interview, जिसमें बंटी सराजी ने आंदोलन और अनशन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों के बेबाक जवाब दिए। पूरा इंटरव्यू देखें, अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें और खबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए शेयर करें। #BuntySaraji #ExclusiveInterview #JanAndolan #ManjuSharmaCase #FacebookNews

Kullu, Kullu | Aug 6, 2026

MORE NEWS

आज रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन कुल्लू ने ADM को समाज के तीन बड़े मुद्दों पर ज्ञापन दिया जिसमे प्रथम ज्ञापन धर्म परिवर्तंन ,, नशा मुक्ति और कुल्लू से कूड़ा डम्पिंग साइट हटाने के मामले में ज्ञापन सौंपा गया जिसमे हमारी मांग है यह कूड़ा डम्पिंग साइट को जल्द से जल्द निदान किया जाए और नशा को कुल्लू से एक महीने के अंदर खतम किया जाये और धर्म परिवर्तन को कानूनन रोका जाये ...अगर हमारी मांगे एक महीने में पूरी नहीं हुई तो हम एक महिला आंदोलन करेंगे और सरकार प्रशासन से जबाब मांगे ...यह हमारा अधिकार है ..जनता यह जानना चाहती है इतने बड़े पैमाने पर नशा मुक्ति अभियान चला रही है फिर भी नशा बढ़ ही रहा है ....हमे सलूशन चाहिए हमे झूठे वादे नहीं चाहिए और न ही झूठा आश्वासन आज रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन कुल्लू के समस्त अधिकारी व सदस्यों ने बाद लिया जिसमे फाउंडर पुष्पा शर्मा कोषध्यक्ष अवंतिका शर्मा .सदस्य तृप्ता  शर्मा कोमल ठाकुर सदस्य निशा शर्मा मीनाक्षी कला देवी निर्मला देवी कमला देवी व अन्य उपस्थित रहे ..जय हिन्द जय श्री राम

आज रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन कुल्लू ने ADM को समाज के तीन बड़े मुद्दों पर ज्ञापन दिया जिसमे प्रथम ज्ञापन धर्म परिवर्तंन ,, नशा मुक्ति और कुल्लू से कूड़ा डम्पिंग साइट हटाने के मामले में ज्ञापन सौंपा गया जिसमे हमारी मांग है यह कूड़ा डम्पिंग साइट को जल्द से जल्द निदान किया जाए और नशा को कुल्लू से एक महीने के अंदर खतम किया जाये और धर्म परिवर्तन को कानूनन रोका जाये ...अगर हमारी मांगे एक महीने में पूरी नहीं हुई तो हम एक महिला आंदोलन करेंगे और सरकार प्रशासन से जबाब मांगे ...यह हमारा अधिकार है ..जनता यह जानना चाहती है इतने बड़े पैमाने पर नशा मुक्ति अभियान चला रही है फिर भी नशा बढ़ ही रहा है ....हमे सलूशन चाहिए हमे झूठे वादे नहीं चाहिए और न ही झूठा आश्वासन आज रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन कुल्लू के समस्त अधिकारी व सदस्यों ने बाद लिया जिसमे फाउंडर पुष्पा शर्मा कोषध्यक्ष अवंतिका शर्मा .सदस्य तृप्ता शर्मा कोमल ठाकुर सदस्य निशा शर्मा मीनाक्षी कला देवी निर्मला देवी कमला देवी व अन्य उपस्थित रहे ..जय हिन्द जय श्री राम

Kullu, Kullu | Aug 6, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , कुल्लू के तत्वावधान में आज एक दो दिवसीय 'सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम' का शुभारंभ

Kullu Times 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , कुल्लू के तत्वावधान में आज एक दो दिवसीय 'सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम' का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू के सचिव विशाल तिवारी ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न नई एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

उन्होंने सामुदायिक मध्यस्थता के महत्व पर विशेष प्रकाश डालते हुए स्पष्ट किया कि यह एक ऐसी अत्यंत सुलभ और प्रभावी प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से समाज और समुदाय के भीतर उपजने वाले विभिन्न विवादों का समाधान आपसी संवाद, पारस्परिक समझदारी और सहमति के आधार पर निष्पक्ष व प्रशिक्षित मध्यस्थों की सहायता से अत्यंत शांतिपूर्ण माहौल में किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें दोनों पक्षकार स्वयं ही अपने विवादों का सर्वसम्मत समाधान खोजते हैं, जिससे उन्हें अदालतों के लंबे, खर्चीले और जटिल चक्कर काटने से मुक्ति मिल जाती है। यह पूरी तरह से एक स्वैच्छिक और गोपनीय प्रक्रिया होती है, जहाँ तटस्थ मध्यस्थ केवल एक सही मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। वर्तमान में लोक अदालतों और मुकदमा-पूर्व (प्री-लिटिगेशन) समझौतों के माध्यम से लाखों विवादों का शीघ्रता से, कम लागत पर और सौहार्दपूर्ण ढंग से समाधान संभव हो पा रहा है।

 इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान मुख्य प्रशिक्षित मध्यस्थों तथा वरिष्ठ अधिवक्ताओं—धर्मेन्द्र शर्मा, गोपाल शर्मा, राकेश बौद्ध और सुरेंद्र मोहन कपूर द्वारा प्रतिभागियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ 'सामुदायिक मध्यस्थता' की मूल अवधारणाओं और व्यावहारिक तकनीकों का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ, त्वरित और किफ़ायती न्याय पहुँच सके और समुदाय में शांति व भाईचारे का वातावरण बना रहे।
--

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , कुल्लू के तत्वावधान में आज एक दो दिवसीय 'सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम' का शुभारंभ Kullu Times जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , कुल्लू के तत्वावधान में आज एक दो दिवसीय 'सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम' का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू के सचिव विशाल तिवारी ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न नई एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सामुदायिक मध्यस्थता के महत्व पर विशेष प्रकाश डालते हुए स्पष्ट किया कि यह एक ऐसी अत्यंत सुलभ और प्रभावी प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से समाज और समुदाय के भीतर उपजने वाले विभिन्न विवादों का समाधान आपसी संवाद, पारस्परिक समझदारी और सहमति के आधार पर निष्पक्ष व प्रशिक्षित मध्यस्थों की सहायता से अत्यंत शांतिपूर्ण माहौल में किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें दोनों पक्षकार स्वयं ही अपने विवादों का सर्वसम्मत समाधान खोजते हैं, जिससे उन्हें अदालतों के लंबे, खर्चीले और जटिल चक्कर काटने से मुक्ति मिल जाती है। यह पूरी तरह से एक स्वैच्छिक और गोपनीय प्रक्रिया होती है, जहाँ तटस्थ मध्यस्थ केवल एक सही मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। वर्तमान में लोक अदालतों और मुकदमा-पूर्व (प्री-लिटिगेशन) समझौतों के माध्यम से लाखों विवादों का शीघ्रता से, कम लागत पर और सौहार्दपूर्ण ढंग से समाधान संभव हो पा रहा है। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान मुख्य प्रशिक्षित मध्यस्थों तथा वरिष्ठ अधिवक्ताओं—धर्मेन्द्र शर्मा, गोपाल शर्मा, राकेश बौद्ध और सुरेंद्र मोहन कपूर द्वारा प्रतिभागियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ 'सामुदायिक मध्यस्थता' की मूल अवधारणाओं और व्यावहारिक तकनीकों का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ, त्वरित और किफ़ायती न्याय पहुँच सके और समुदाय में शांति व भाईचारे का वातावरण बना रहे। --

Kullu, Kullu | Aug 6, 2026

बंजार क्षेत्र की बदहाल सड़कों से बढ़ी जनता की परेशानी, सरकार से शीघ्र सुधार की मांग।

इंटक नेताओं ने सरकार से कहा—सड़कों की जल्द मरम्मत कर आम लोगों को दे राहत।

किसानों, बागवानों और स्कूली विद्यार्थियों को रोजाना झेलनी पड़ रही भारी परेशानियां।

Kullu Times 

जिला कुल्लू के बंजार क्षेत्र की खराब सड़कों को जल्द ठीक करने की मांग को लेकर इंटक हिमाचल प्रदेश के प्रवक्ता डी.आर. जोशी, बंजार इंटक के अध्यक्ष नवल किशोर चौहान तथा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ बंजार के पूर्व अध्यक्ष खूव राम कुल्लवी ने संयुक्त रूप से एक प्रेस नोट जारी किया है।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्ष 2025 की भीषण बाढ़ के दौरान बंजार क्षेत्र की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कई सड़कें अभी तक बसों और बड़े वाहनों के आवागमन योग्य नहीं बन सकी हैं। इसका खामियाजा आम लोगों, विद्यार्थियों, किसानों और बागवानों को रोजाना भुगतना पड़ रहा है।

नेताओं ने बताया कि इन दिनों सेब और सब्जियों का सीजन अपने चरम पर है। खराब सड़कों के कारण कई क्षेत्रों में बड़े मालवाहक वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में किसानों और बागवानों को अपनी उपज छोटी गाड़ियों के माध्यम से सब्जी मंडियों तक पहुंचानी पड़ रही है, जिससे परिवहन खर्च बढ़ गया है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि खराब सड़कें स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों के लिए भी परेशानी का कारण बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों को भी दैनिक आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

डी.आर. जोशी, खूव राम कुल्लवी और नवल किशोर चौहान ने हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग की है कि बंजार क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कर उन्हें बसों तथा बड़े वाहनों के चलने योग्य बनाया जाए, ताकि किसानों, बागवानों, विद्यार्थियों और आम जनता को राहत मिल सके।

बंजार क्षेत्र की बदहाल सड़कों से बढ़ी जनता की परेशानी, सरकार से शीघ्र सुधार की मांग। इंटक नेताओं ने सरकार से कहा—सड़कों की जल्द मरम्मत कर आम लोगों को दे राहत। किसानों, बागवानों और स्कूली विद्यार्थियों को रोजाना झेलनी पड़ रही भारी परेशानियां। Kullu Times जिला कुल्लू के बंजार क्षेत्र की खराब सड़कों को जल्द ठीक करने की मांग को लेकर इंटक हिमाचल प्रदेश के प्रवक्ता डी.आर. जोशी, बंजार इंटक के अध्यक्ष नवल किशोर चौहान तथा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ बंजार के पूर्व अध्यक्ष खूव राम कुल्लवी ने संयुक्त रूप से एक प्रेस नोट जारी किया है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्ष 2025 की भीषण बाढ़ के दौरान बंजार क्षेत्र की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कई सड़कें अभी तक बसों और बड़े वाहनों के आवागमन योग्य नहीं बन सकी हैं। इसका खामियाजा आम लोगों, विद्यार्थियों, किसानों और बागवानों को रोजाना भुगतना पड़ रहा है। नेताओं ने बताया कि इन दिनों सेब और सब्जियों का सीजन अपने चरम पर है। खराब सड़कों के कारण कई क्षेत्रों में बड़े मालवाहक वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में किसानों और बागवानों को अपनी उपज छोटी गाड़ियों के माध्यम से सब्जी मंडियों तक पहुंचानी पड़ रही है, जिससे परिवहन खर्च बढ़ गया है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि खराब सड़कें स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों के लिए भी परेशानी का कारण बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों को भी दैनिक आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। डी.आर. जोशी, खूव राम कुल्लवी और नवल किशोर चौहान ने हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग की है कि बंजार क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कर उन्हें बसों तथा बड़े वाहनों के चलने योग्य बनाया जाए, ताकि किसानों, बागवानों, विद्यार्थियों और आम जनता को राहत मिल सके।

Kullu, Kullu | Aug 6, 2026