गिरियक: पावापुरी मेडिकल चौक से नशे की हालत में तीन व्यक्तियों को पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Giriak, Nalanda | Jul 29, 2024 पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने पावापुरी मेडिकल चौक से नशे की हालत में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है. पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार तीनों व्यक्तियों में दशरथपुर गांव निवासी रौशन कुमार, रणजीत कुमार एवं दिलीप कुमार शामिल है और इन तीनों गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा मेडिकल जांच में अलकोहल सेवन करने की पुष्टि की गयी है